हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री सरस्वती विद्यालय इण्टर कॉलिज हापुड़ में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता परिवहन विभाग के ।त्ज्व् आषुतोष उपाध्याय के निर्देषन में संपन्न हुई। जनपद के अनेक विद्यालयों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बेथेस्था क्रिस्चियन एकेडमी की छात्रा दिषा वर्मा,द्वितीय स्थान टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र प्रीत वर्मा एवं तृतीय स्थान सर्वोदय इण्टर कॉलिज पिलखुवा के छात्र कुनाल कोरी ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ।त्ज्व् आषुतोष उपाध्याय जी ने कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पार करते समय लाल बत्ती का ध्यान रखना चाहिए। दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग अवष्य करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें छात्र जीवन से ही यातायात के नियमों को अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। हम सभी को अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के विषय में जागरूक करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में डॉ0 सीमा निगम,श्रीमती विधि,माया देवी,राजेष सैनी,षिवराम वर्मा,आकाष मालवीय,विपुल शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





























