जिलाधिकारी का गौ प्रेम उमड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम सोमवार को अचानक पिलखुवा में स्थापित अस्थाई गौ आश्रय स्थल पहुंच गई और उन्होंने गौशाला का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने गौशाला की सफाई व्यवस्था, हरे चारे का इंतजाम तथा कड़कड़ाती ठंड से गौ के बचाव के साधनों को देखा। उन्होनें अधीनस्थ कर्मचारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गायों को पुचकारा व दुलारा भी और उन्हें गाजर आदि खिलाई। गौ के प्रति जिलाधिकारी के प्रेम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और धड़ाधड़ लाइक व कमेंट्स मिल रहे है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748


























