हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह कलैक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को उनके उत्तरदायित्व के अनुसार गुणवत्ता युक्त कार्यों के निष्पादन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे निर्वाचन के कार्य में लगे प्रशासनिक अधिकारी निर्धारित समय अवधि के भीतर पोलिंग बूथ पर जाकर सबसे पहले मोख खोल कराएंगे l और सभी अपनी अपनी विधानसभा में ही रहेंगे चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी कार्य आयोग के द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुरूप ही संपन्न कराएं उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी गण चुनाव के सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ संपन्न कराएं कल दिनांक 14 जनवरी 2022 को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आपने बूथों का भ्रमण करेंगे l
जिलाधिकारी ने कहा कि मोक पोल के बाद कंट्रोल यूनिट को क्लियर करें और वीo वीo पैट कर ड्रॉप बॉक्स में गिरी मॉक पोल की पर्ची को निकालकर उसके पीछे मोहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करेंगे फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर से सील करेंगे उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के कार्य व दायित्व पीपीटी के माध्यम से विस्तार से चर्चा की प्रशिक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि विपिन द्विवेदी व दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l




























