
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय खेल का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय, हापुड़ के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला उपक्रीडा अधिकारी अरुणा चौधरी , खेलो इंडिया कोच तनवीर चौधरी, हैंडबॉल कोच अंकित, कबड्डी कोच महेंद्र कुमार सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या सरीता शर्मा उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नियमित अभ्यास एवं खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रशिक्षकों, शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के खेल शिक्षक सचिन रावत का मुख्य योगदान रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























