जनपद स्तरीय द्वितीय शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन










जनपद स्तरीय द्वितीय शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को जनपद हापुड़ के 244 शिक्षक संकुल 16 ए आर पी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षक संकुल कार्यशाला का आयोजन हापुड़ के श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी/श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका इण्टर कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अथिति जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती प्रेरणा शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया।इस अवसर पर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान भी किया गया।इस अवसर पर डायट प्राचार्य श्री जितेन्द्र कुमार मालिक, उप प्राचार्य श्रीमती ज्योति दीक्षित, कॉलेज शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गर्ग , कॉलेज निदेशक श्री कुलदीप कसना, बी एस ए रीतु तोमर,वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सचिन कसाना,श्रीमती शाहीन, श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी से प्रबंधक एवम प्राचार्य भी उपस्थित रहे। आज के इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अथिति जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा द्वारा कार्यशाला में अपने शुभकामना संदेश दिए तथा शिक्षकों से कहा छात्रों के साथ आत्मीय सम्बन्ध बनाते हुए इस प्रकार शिक्षण करें जैसे आप अपने शिक्षकों को आज तक याद रखते हो आपके छात्र भी आपको याद रखें।
इसके उपरांत समस्त शिक्षक संकुलों के साथ मोटिवेशनल सत्र से वीडियोज और उत्प्रेरक प्रसंगों से निपुण विद्यालय बनाने हेतु प्रेरित किया गया।सत्र 2 में निपुण भारत अकादमिक स्ट्रैटेजी 23-24 के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गईl जिसमें निपुण तालिका,संदर्शिका, कार्यपुस्तिका,टी एल एम सामग्री,भाषा व गणित की साप्ताहिक योजना पर एक्टिविटी माध्यम से प्रकाश डाला गया। सत्र 3 में दीक्षा एप एवम गुणवत्तापूर्ण शिक्षक संकुल बैठक पर चर्चा की गई।जिसमें शिक्षक संकुल का एजेंडा, पूर्व की तैयारी,बैठक के समय गतिविधियां,लेसन प्लान, टी एल एम इत्यादि की प्रस्तुतीकरण एवं बैठक के पश्चात डीसीएम भरे जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। 5 टूल प्वाइंट टूल किट पर सत्र शिक्षक संकुल पूजा चतुर्वेदी एवम रचना यादव द्वारा लिया गया।इसके पश्चात संकुल टीम धौलाना द्वारा सामुदायिक सहभागिता के विषय नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया।, संकुल टीम हापुड़,सिंभावली एवम संकुल टीम गढ़मुक्तेश्वर द्वारा स्थितिजन्य विश्लेषणात्मक शिक्षक संकुल बैठक पर रोल प्ले किए गए।जनपद के श्रेष्ठ शिक्षक संकुल द्वारा अपनी बेस्ट प्रैक्टिस शेयर की गई।जिसमें वैशाली शर्मा,मुकेश कुमार,दीप्ति शुक्ला,सीमा रानी,विनोद कुमार,दिव्या सेन एवम शमिता शास्त्री द्वारा पी पी टी के द्वारा प्रस्तुति दी गई। डी सी,ई एम आई एस ललित कुमार ने अपनी प्रस्तुति यू डायस सत्र पर दी। उन्होंने बताया जिसमें उनके द्वारा यू डायस को सही से भरना इसके इंडिकेटर एवं जनपद हापुड़ की स्थिति पर प्रकाश डाला गया तथा बताया ऐसे कौन-कौन से इंडिकेटर है जिनके द्वारा विद्यालय जनपद में प्रदेश की रैंकिंग प्रभावित होती है। टीम बिल्डिंग गतिविधियों में विपिन चौहान, गुरदयाल सिंह व भारत शर्मा द्वारा सभी शिक्षक संकुलों को बैलून एक्टिविटी विन विन सिचुएशन एवं वीडियोज के द्वारा संचालित की गई।टीचिंग कल्चर को कैसे प्रभावी बनाया जाए इस विषय पर वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना जी द्वारा इस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य जी ने आज की कार्यशाला में बताए गए सभी बिंदुओं को समस्त शिक्षकों तक पहुंचाने हेतु संकुलों को निर्देशित किया।जिससे कि जनपद जल्द से जल्द निपुण बनाया जा सके एवम निपुण विद्यालय बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एल एन पब्लिक स्कूल का विशेष सहयोग रहा। उक्त कार्यशाला में समस्त डाइट मेंटर, ए आर पी खंड शिक्षा अधिकारियों,जिला एवम ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। तकनीकी सहयोग श्री विपिन चौहान ए आर पी,मंच संचालन संजय शर्मा एवम भारत शर्मा आर जी द्वारा किया गया।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622








  • Related Posts

    64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 64 लूट की लूट के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को…

    Read more

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

    Read more

    You Missed

    64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित
    error: Content is protected !!