जनपद प्रभारी मंत्री ने हापुड़ चंडी मंदिर में की सफाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को हापुड़ पहुंच कर अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए और मां चंडी का आशीर्वाद लिया।
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ के श्री चंडी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई की और उसके बाद मां चंडी से आशीर्वाद लिया।
जनपद प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मिनाक्षी रोड पर स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचे जहां उन्होंने डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निर्धन व असहाय सैकड़ों महिलाओं को कम्बल वितरित किया। उन्होंने नमो एप अभियान पक्काबाग हापुड़ के लगे नमों एप शिविर में पहुंच कर लोगों को एप डाउनलोड कराई और केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर घर-घर, दुकान-दुकान दिवाली मनाएं और भजन संकीर्तन करें।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























