छिपकर रह रहा जिला बदर पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने एक जिलाबदर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गांव शेखपुर खिचरा के प्यार मौहम्मद को जिला बदर किया गया था परन्तु वह चोरी छिपे गांव में ही रह रहा था पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























