
👁 0 views Views
विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को स्वेटर का वितरण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने विश्व दिव्यांग दिवस पर आश्रय गृह प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचकर दिव्यांगजनों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटरों का वितरण किया। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड हापुड़ के ग्राम मंसूरपुर के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर प्राथमिक विद्यालय के छात्राओं से मिड डे मील की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल हेतु संबंधित को निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता हेतु बच्चों से किताबें पढ़वाई गई।
कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523


























