हापुड़: हापुड कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफ़ेयर एसोसियेशन एवं जिला खो-खो संघ ने शनिवार को कोरोना महामारी के दृष्टिगत जनपद हापुड़ के प्रमुख समाचार पत्रों के प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किएl
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि “कोरोना जो एक वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है, इसके उपचार के लिए वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है इसका एकमात्र उपचार सावधानी व बचाव ही है। इस महामारी के समय में आज हमारी दैनिक जरूरतों एवं समस्याओं को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने में पत्रकार अहम् भूमिका निभा रहे हैं।”
पुलिस विभाग भी अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को दरकिनार करते हुए मानव के बचाव में दिन रात लगे हुए हैं एवं जरूरतमंद लोगों को दैनिक उपभोग की वस्तुएं एवं राशन घर-घर तक मुहैया कर पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के सचिव रविंद्र गुर्जर, मैडिकल एसोसियेशन सदस्य मुकेश गर्ग व ब्रज भूषण अग्रवाल उपस्थित थे और इन सभी का इस पुनीत कार्य में विशेष योगदान रहा।


























