
👁 0 views Views
कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में सामग्री वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्लब की अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने कहा कि बेटियाँ आत्मविश्वास और लगन से आगे बढ़ें। सचिव शालू ग्रोवर ने कहा कि जब बेटियाँ शिक्षित होती हैं तो परिवार और समाज दोनों ही प्रगति करते हैं। कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि शिक्षा ही असली पूँजी है।
इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, पूनम शर्मा, शालिनी चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्रुति शर्मा, शालू ग्रोवर, रेखा सिंह, पूनम शर्मा, शालिनी चौधरी, डॉ. सीमा सिंह, सुषमा शर्मा एवं आकांक्षा शर्मा उपस्थित रहीं।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























