हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इन्टरनेशनल एड़वोकेट ऑर्गोनाईजेशन ऑफ इण्डिया व रोटरी क्लब ऑफ हैदराबाद के सहयोग से कोरोना से लड़ने के लिये मास्क, सैनेटाईजर का वितरण व जागरूकता कैम्प हापुड़ बार एसोसिएशन के सभागार में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र गौड़ एड़० द्वारा आयोजित किया गया। कैम्प में चौ० अनाम सिंह, मौ० जाहिद अली, सैफी, नरेश कर्दम, कुवर देशराज सिहँ, जुबैर खान, मौ० अल्ताफ, जय प्रकाश, विमल शर्मा, दिलशाद चौधरी आदि अधिवक्ता उपस्थिति रहे और सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक रह कर और अन्य को जागरूक करके ही कोरोना को परास्त किया जा सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क अनिवार्य रुप से लगाएं।
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















