हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्राम विकास के उद्देश्य से शिक्षा भारती द्वारा संचालित गोयना ग्राम के संस्कार केंद्र में अध्ययन करने वाले श्रमिक वर्ग के 70 छात्रों को हैदराबाद से आये सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र व सॉफ्टवेयर इंजीनियर हापुड़ निवासी प्रतीक तोषनीवाल एवम श्रद्धा मित्तल तोषनीवाल ने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ आयी नीता तोषनीवाल ने अपने सम्बोधन में बच्चों को दैनिक आचरण की व्यवहारिक बातों की जानकारी दी।
अन्त में संस्कार केन्द्र संयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल ने जीवन में शिक्षा के महत्व को उदाहरण देते हुए समझाया ।
परिवार द्वारा सभी बच्चों को विद्यालय में अपनी कॉपी-किताब लाने के लिए विद्यालय-बैग उपलब्ध कराया गया। बच्चों ने विद्यालय बैग पाकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय इंचार्ज रविन्द्री, अध्यापिकाएं कोमल व चिंकी आदि उपस्थित रहे।





























