हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना सहकारी समिति की चुनाव प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी। गन्ना विभाग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 23 सितंबर को प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अनंत्तम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 26 सितंबर को प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 3 अक्टूबर को चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा होगी।
गन्ना समितियों के संचालक पदों के लिए चुनाव के लिए 7 अक्टूबर को अनंत्तम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 अक्टूबर को संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। कार्यक्रम जारी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























