हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के माता मोहल्ला में मकान निर्माण की सामग्री को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दबंगों ने पड़ोसी राजेश के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों को जमकर पीटा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा के माता मोहल्ला के राजेश कुमार ने बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर निर्माण सामग्री रखी हुई है। गुरुवार को इसी बात को लेकर पड़ोसियों से उसके बच्चों की कहानी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर दिया और पत्नी राजेंद्री, पुत्री सोनी, पुत्र विशाल और दीपांशु को लोहे की रोड और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तहरीर के आधार पर बंटी, धर्म सिंह, राजपाल, सुशील, पदम, सोनू, अंकित, प्रिंस और शिव के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























