हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में सोमवार की रात करीब 9:00 बजे एक नाई की दुकान पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे दुकान में रखा सामान टूट गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं ग्रामीणों की भीड़ इस दौरान इकट्ठा हो गई।
मामला सोमवार की रात करीब 9:00 बजे का है जब नाई की दुकान में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच दुकान में रखा सामान नीचे बिखर गया। बताया जा रहा है कि अक्का का इस दौरान कई हजार रुपए का नुकसान हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत नाई की दुकान की ओर दौड़ पड़े। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को शांत कराकर जांच में जुट गई।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























