
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निराश्रय समिति निवासी दो पक्षो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुरुवार को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षो में समझौता कराया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों की तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि जांच की जा रही है। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181


























