
पुलिस कार्रवाई से खफा शोषित क्रांति दल ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शोषित क्रांति दल के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह पर चार बर्ष पहले हुए कातिलाना हमले के मामले में संतोषजनक कार्रवाई न होने से नाराज संगठन ने पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी में केपी सिंह के आवास पर एकत्र हुए और एसपी ऑफिस का घेराव करने के लिए निकल पड़े। तभी 100 मीटर आगे पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान संगठन ने एक ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि 4 साल पहले शोषित क्रांति दल के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह पर लोगों ने घर में घुसकर कातिलाना हमला किया था। मामले में धौलाना थाना में एफआईआर भी दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी का नाम व लूट की धारा नहीं बढ़ाई। मामले में जांच अभी भी लंबित है। पुलिस कार्रवाई से खफा संगठन ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने का फैसला लिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास ही रोक दिया। इस दौरान केपी सिंह, नरेश भाटी, अभिषेक वर्मा, मोनू, अजब सिंह, राजकुमार सागर, बीपी सिंह आदि ने प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सीओ यातायात राहुल यादव को सौंपा।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813


























