राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापूरी में स्थित एक उचित दर दुकान पर विभागीय जांच में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न गबन का मामला सामने आया है। जांच में करीब 100 कुंतल से अधिक चावल और गेहूं की कमी मामले में आरोपी विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला पन्नापुरी में मैसर्स महेश शर्मा उचित दर विक्रेता कार्ड धारकों से ई पोश मशीन पर अंगूठा लगवा कर केवल पर्ची दे रहे हैं जबकि वास्तविक खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा। शिकायत के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर अर्चना उपाध्याय, पूर्ति लिपिक हापुड़ सुमित कुमार को टीम के साथ जांच के लिए भेजा गया तो विक्रेता महेश शर्मा मौके पर मौजूद नहीं थे जबकि दुकान खुली थी। उनके पुत्र कपिल कुमार ने बताया कि पिता बीमार है और वह दुकान संचालक में सहयोग करते हैं। भौतिक सत्यापन में दुकान पर मात्र 100 किलोग्राम खुला चावल और 50 किलोग्राम खुला गेहूं पाया गया। इसके अलावा एक और 5 किलोग्राम के लोहे के बाट, ई पोश मशीन की वेइंग मशीन और 41 खाली जूट के कट्टे बरामद हुए। स्टॉक का मिलान करने पर भारी अंतर सामने आया। रिकॉर्ड के अनुसार मौके पर 49.98 कुंतल चावल और 70.66 कुंतल गेहूं कम मिला। मौके पर 20 कार्ड धारकों के बयान भी लिए गए।








  • Related Posts

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली शुगर मिल ने मिल बंदी हेतु प्रथम नोटिस जारी कर किसानों से अपील की है कि वे मिल को…

    Read more

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह
    error: Content is protected !!