👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम ने बकायेदारों से वसूली के लिए कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है और कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। पिलखुवा में एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में हड़बड़ी मची है।
पिलखुवा डिवीजन में 87 हजार से अधिक उपभोक्ता है जिनमें से करीब 12 हजार उपभोक्ता नेवर पेड योजना के तहत आते हैं। अभी तक 5000 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटकर बकाए की वसूली की जा चुकी है।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662























