
दिव्यांगजन( पात्र) को सरकार की लाभकारी योजना का लाभ मिले
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई । बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में दिव्यांग व्यक्तियों के कार्ड बनाने के जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं उन्हें जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगों के लिए जो भी योजनाएं संचालित हैं उससे पात्र दिव्यांग जरूर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन भी दिव्यांग व्यक्तियों के द्वारा पूर्व में आवेदन किया जा चुका है तथा उनके प्रमाण पत्र अभी भी लंबित हैं उन पर भी विशेष ध्यान देते हुए आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांग पेंशन योजना के तहत जिन व्यक्तियों को पेंशन नहीं मिल रही है उनके कारण पता करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जाए l बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, हल्दी-मेहंदी की सजावट व कैटरिंग के लिए संपर्क करें: 8439122080































