👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी फ्लाईओवर पर सड़क किनारे लगा गंदगी का अंबार नगर पालिका के कर्मचारियों की पोल खोल रहा है. हालातों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह गलियारा जैसे गंदगी के लिए ही बनाया हो. साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि गंदगी को बढ़ावा देने के लिए लोग भी जिम्मेदार हैं जो यहां गंदगी से भरे थैले फेक जाते हैं जिनपर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है. गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी फ्लाईओवर पर यह है अंबार काफी दिनों से लगा हुआ है जहां बीमारियां पनप रही हैं जिसे जल्द से जल्द साफ करने की जरूरत है.





























