
रेप के मामले की जांच के लिए जनपद हापुड़ पहुंचे एससी/एसटी आयोग के निदेशक
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हुए रेप के एक मामले की जांच के लिए गुरुवार को एससी/एसटी आयोग के निदेशक डीके सिंह जनपद हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की। इस दौरान सीओ जितेंद्र शर्मा, बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व पुलिस बल मौजूद रहा।

आपको बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित आरा मशीन पर हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली एक युवती काम करती थी। जहां बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी अंकुर का भी आना जाना था। मामला 21 नवंबर 2024 का है जब अंकुर ने काम दिलाने के बहाने सुबह 9:00 बजे पीड़िता को फोन किया और बताया कि वह पीड़िता के घर के बाहर खड़ा है। आरोपी पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया और आरोपी ने खेतों में मजदूरी कराने का नाम पर पीड़िता को पास ही सरसों के एक खेत के बराबर में उतारा और उसे खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी घटना के बाद धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताई। बाबूगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बाबूगढ़ पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद मामले की जांच के लिए एससी एसटी आयोग की टीम जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ तथा हापुड़ देहात क्षेत्र में पहुंची और परिजनों से बातचीत कर विभिन्न पहलुओं को जांचा।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा




























