
जनपद हापुड़ के 37 स्कूलों के जर्जर भवन होंगे ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के 37 स्कूलों को ध्वस्त किया जाएगा। 37 स्कूलों के भवनों को असुरक्षित बताते हुए इन्हे ध्वस्त करने की अनुशंसा की गई है। बुधवार को बीएसए ने डीएम के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।
आपको बता दें कि गांव भमेड़ा में जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दो बच्चे घायल हुए थे जिसके बाद जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की और इसके लिए टीम भी गठित की। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 450 विद्यालय संचालित हैं जिसमें से 250 विद्यालय ऐसे हैं जिनका तकनीकी प्रशिक्षण आवश्यक बताया गया। इस पर डीएम ने कई अवर अभियंताओं की ड्यूटी तकनीकी परीक्षण के लिए लगाई थी जिसमें 37 स्कूल के भवनों को असुरक्षित बताते हुए इन्हें ध्वस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























