हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मदरसा सादात में बकायेदारों को नया कनेक्शन देने के मामले में मुख्य अभियंता ने जांच के आदेश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता यू के सिंह का कहना है कि बकायदारी पर कनेक्शन देने का मामला गंभीर है। मामले में मुख्य अभियंता कार्यालय से जांच बैठ गई है।
बताया जा रहा है कि मदरसा सादात में 1.42 लाख की बकायदारी पर उपभोक्ता को दूसरा कनेक्शन दे दिया गया। बिना पीडी के दूसरा कनेक्शन दिया गया। दो महीने तक मामले में किसी को भनक तक नहीं लगी। खुलासा होने पर 16 अगस्त को उपभोक्ता से एक लाख जमा करा लिए गए जबकि शनिवार को 42,000 की राशि भी जमा कराई गई। बताया जा रहा है कि पुराने और नए मीटर की सीलिंग में पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है। मामले की जांच चल रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























