हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की नींव माने जाने वाले छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है जहां डाइट प्राचार्य जितेंद्र मलिक ने शनिवार को गांव कंदौली स्थित कम्पोजिट विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और देखा कि मध्याह्न भोजन में छात्रों को दाल के नाम पर पानी परोसा जा रहा था। औचक निरीक्षण में पाया गया कि शौचालय की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में निरीक्षण के बाद प्रधानाध्यापकों से लेकर शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डाइट प्राचार्य के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली यहां रंगाई पुताई का कार्य नहीं हुआ। मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट भी खराब पड़ी मिली। छात्रों को दिया जाने वाला मध्याह्न भोजन में बनी दाल में पानी अत्यधिक है। अव्यवस्थाओं को देखकर डाइट प्राचार्य भड़क गए जिन्होंने कक्षा पांच की एक छात्रा से हिंदी का पाठ पढ़ने के लिए कहा जो पाठ नहीं पढ़ सकी। किसी भी अध्यापक ने दीक्षा एप्प पर लॉगिन नहीं किया था।
निरीक्षण के क्रम में डाइट प्राचार्य ने प्राथमिक विद्यालय पीथनपुरा का भी निरीक्षण किया जहां पर प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिली।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर




























