हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका परिषद, हापुड़ नगर पालिका परिषद तथा बाबूगढ़ नगर पंचायत बजट के अभाव में डीजल का भुगतान नहीं कर सकी है। पेट्रोल पंप संचालकों ने उधार डीजल देने से साफ इनकार कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को जिला पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की एक बैठक भी हुई।
बैठक में बताया गया कि विभिन्न पेट्रोल पंपों का हापुड़ नगर पालिका परिषद पर 1.75 करोड़, पिलखुवा नगर पालिका परिषद पर एक करोड़ तथा बाबूगढ़ नगर पंचायत पर करीब 50 लख रुपए का डीजल का बिल बकाया है। भुगतान न होने पर आगे उधर डीजल नहीं दिया जाएगा। हालांकि एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि किसी प्रकार का व्यवधान होने नहीं दिया जाएगा और हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों तथा जिला पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ बातचीत की जा रही है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























