👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोगों की आपात सहायता में मदद करने वाली डायल 112 खुद ही मदद लेती हुई नज़र आई। समय पर गाड़ियों की मेंटेनेंस ना होने के चलते डायल 112 अचानक ब्रेकडाउन हो गई जिसकी वजह से एक अन्य डायल 112 की मदद से ब्रेकडाउन हुई डायल 112 को खींचकर मैकेनिक के यहां पहुंचाया गया। हालांकि यह भी कहा जा सकता है की मशीन में तकनीकी खराबी कभी भी किसी भी समय आ सकती है।
हापुड़ की गढ़ रोड तहसील चौराहे के पास डायल 112 अन्य डायल 112 को खींचते हुए दिखाई दी जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























