हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद हापुड़ में डायल 112 ने तिरंगा यात्रा निकाली जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गुजरी और लोगों को जागरूक किया. तिरंगा यात्रा को हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र और पुलिस अधिकारी एसएन वैभव पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बाबूगढ़ छावनी पहुंची तिरंगा यात्रा का नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने स्वागत किया और ध्वजारोहण किया.
रैली की शुरुआत निजामपुर चौकी से हुई जहां एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. डायल 112 रैली विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में सभी को जागरूक किया. नगर पंचायत बाबूगढ़ में पहुंची डायल 112 यात्रा का नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने स्वागत किया जहां ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया.























