हापुड़ (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो कि लोगों को लालच देकर कमेटी में धन का निवेश कराते थे और फिर धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठ लेते थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी गैंग लीड़र सौरभ त्यागी व गैंग सदस्य अंकुल त्यागी हापुड़ के पास के गांव रामपुर के हैं जो भोली-भाली जनता को बचत योजनाओं का प्रलोभन देकर लोगों से धन ऐंठ लेते थे। आरोपियों पर करोड़ों रुपए गबन करने का आरोप है।


गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से 50,000 रुपए नकद तथा एक होंडा सिटी कार बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को गुरुवार सुबह निजामपुर कट से गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस को आरोपियों की सम्पत्ति जब्त करने का अधिकार है।

नील गगन लाए हैं कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:

































