
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत यूपीएसआईडीसी स्थित एक कंपनी में काम कर रहे एक युवक ने रविवार को कार्य करने के दौरान नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
आपको बता दें कि जिला हरदोई के गांव दलेला निवासी 19 वर्षीय युवक यूपीएसआईडीसी की एक कंपनी में कार्य करता था। कंपनी में रविवार को काम करने के दौरान नशीले पदार्थ का सेवन करने से अचानक तबियत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के कारण युवक को कर्मचारी ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























