हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार को हुए विस्फोट के दौरान रात नौ बजे तक 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई. पुलिस ने घायल मजदूर के भतीजे की तहरीर पर धौलाना थाने में फैक्ट्री मालिक दिलशाद निवासी मेरठ और ठेके पर फैक्ट्री चलाने वाले संचालक वसीम निवासी हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि जिस समय फैक्ट्री में काम चल रहा था उस दौरान फैक्ट्री संचालक और 33 मजदूर भी अंदर मौजूद थे. कई शव ऐसे हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं फैक्ट्री संचालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के बाहर जो गाड़ी खड़ी है वह है हापुड़ निवासी फैक्ट्री संचालक वसीम की है. माना जा रहा है कि हादसे के वक्त वसीम फैक्ट्री के अंदर था जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है.




























