हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना पुलिस ने गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर धौलाना कस्बे में शहीद स्तम्भ पर पहुंच कर शहीदों को याद किया। इस दौरान शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। धौलाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र से 14 लोग शहीद हुए थे जिन्हें याद किया गया।
इस दौरान पीएसी बैंड के माध्यम से देशभक्ति की धुन बजाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव से भी इस दौरान लोग मौजूद रहे जिन्होंने श्रद्धांजलि शहीदों को अर्पित की।

























