
धौलाना: यूपीएसआईडीसी फेज-टू चौकी चौराहे के पास खड़े वाहनों में लगी अचानक आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज- टू चौकी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई आग ने अपनी चपेट में हाइड्रा क्रेन, फ्रॉक्स कार, हीरो ग्लैमर बाइक और एक खोखे को चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही आग पर राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने फायर सर्विस को सूचना दी। वहीं सूचना पर यूपीएसआईडीसी फायर ब्रिगेड स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान अज्ञात कारणों से लगी आग का पता लगाने में लगे है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की दोपहर का है। जब चौकी चौराहा के पास खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। आग देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||




























