
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना में शनिवार को एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से निकालने की प्रक्रिया शुरू की। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को निकालने का प्रयास कर रही थी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा।
मामला शनिवार का है जब धौलाना में कुएं में शव देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419






























