हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है। इसके लिए धौलाना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 110 झोलाछापों और नर्सिंग होम संचालकों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भेजे हैं। यदि झोलाछाप चिकित्सक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते और शिक्षा संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए तो उनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने देहरा, पीपलेड़ा, धौलाना, शेखपुर खिचरा, जाकिर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में चल रहे झोलाछाप शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि बिना डिग्री के यह झोलाछाप चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर अपनी जेब भरने में लगे रहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के रडार पर 110 झोलाछाप है जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























