
धौलाना: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग देख लोगों के होश उड़ गए। दूर से ही आग देखी जा सकती थी। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली निवासी शिवम गोयल की फेस-1 में बिहारी जी लेमिनेट नाम से प्लाईवुड बनाने की फैक्ट्री है जहां शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे फैक्ट्री खुली तो पता चला कि फैक्ट्री में आग लगी हुई है। इसके बाद आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731


























