
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना के कोहिनूर होटल पर रविवार की रात दो पक्षों में कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। कमरुद्दीनगर निवासी प्रिंस शर्मा और उनके साथी सौरभ राणा के साथ मारपिटाई की जिसमें दोनों को चोट आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित हर्ष शर्मा ने बताया कि उनका भाई प्रिंस शर्मा अपने दोस्त सौरभ राणा के साथ कोहिनूर होटल पर खाना खाने गया था। इसी दौरान गांव समाना निवासी सुभाष, दुष्यंत, प्रशांत व पुष्पेंद्र वहां पहुंचे और भाई से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चार युवकों ने मिलकर प्रिंस शर्मा व सौरव राणा के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























