हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की वजह से 17 कारीगरों की मौत हो चुकी है. श्रम विभाग ने फैक्ट्री संचालक और भूखंड स्वामी को नोटिस जारी किया है. विभाग दो करोड़ की रिकवरी करेगा जो कि मृतकों और घायलों के स्वजन को सौंपी जाएगी.
सहायक श्रम आयुक्त रामाशीष ने बताया कि रूही इंडस्ट्रीज से दो करोड रुपए की रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू हो चुकी है. इस संबंध में दिलशाद और वसीम को नोटिस भेजा जा चुका है. साथ ही फैक्ट्री के खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है. बता दें कि और भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर भूखंड को नियमों के विरुद्ध किराए पर देकर मुनाफा कमाया जा रहा है. ऐसे में प्रशासन ने भूखंड स्वामियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























