👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में तहसीलदार के खिलाफ चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त हो गई। अधिवक्ता सोमवार से काम पर वापस लौटेंगे। गुरुवार को वकीलों व एसडीएम के बीच एक बैठक भी हुई जिसमें जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन एसडीएम ने अधिवक्ताओं को दिया।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार द्वारा समय पर दाखिल खारिज नहीं होता, नकल सवाल देने के समय से नकल जारी नहीं होती और खतौनी पर आदेश समय पर नहीं उतरवाया जाता आदि समस्याओं को लेकर वह 26 जनवरी से हड़ताल पर बैठे हुए थे जो गुरुवार को समाप्त हो गई। उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने अधिवक्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























