हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दान पत्र योजना के तहत पिछले 10 दिनों में 86 बैनामे हुए हैं। आपको बता दें कि विरासत में दाखिल खारिज के दौरान होने वाले कानूनी विवाद को कम करने के लिए राज्य सरकार ने सात अगस्त से दान पत्र योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कोई भी अपने सगे संबंधियों के पक्ष में मात्र 5,000 रुपए का स्टांप शुल्क देकर बैनामा कर सकता है। 7 अगस्त से 19 अगस्त के बीच 10 कार्य दिवसों में कुल 86 बैनामे दान पत्र योजना के तहत किए गए हैं।
पहले सरकार ने 50 दिनों के लिए दान पत्र योजना लागू की थी। धौलाना सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मात्र 188 बैनामे ही दानपत्र योजना के तहत हुए थे। इस बार 10 दिनों में 86 लोगों ने दान पत्र योजना का लाभ उठाया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























