जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के गांव चचोई में 10 मई 2020 के बाद से गांव में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला जिसके कारण गांव चचोई को प्रशासन ने अनसील करने का फैसला लिया है। लेकिन अनसील होने के बाद भी सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन करना होगा।
बता दें कि 10 मई को गांव चचोई में कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया गया था जिसमें से एक रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए उस दौरान इलाके को सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य किया था। इलाके में कोरोना संदिग्धों की जांच कराई गई थी जिनकी रिपोर्ट प्रशासन को निगेटिव प्राप्त हुई थी। फिलहाल 10 मई के बाद से इलाके में कोरोना का कोई नया केस न मिलने के चलते चचोई को अनसील करना का फैसला प्रशासन ने लिया है।
R.O. को रिपेयर कराएं साथ ही FREE Water Health Checkup कराएं. (R.O. Installments पर भी उपलब्ध)
































