
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित दीवान ग्लोबल स्कूल की कक्षा पांचवी की छात्रा सिद्धि ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 को उत्तीर्ण कर लिया है जिससे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह परीक्षा एनटीए यानि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित कराई गई थी।
बाबूगढ़ के गांव छपकोली निवासी विकास कुमार की बेटी सिद्धि ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है। उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। अब सिद्धि का चयन सैनिक स्कूल अमेठी के लिए हो गया है।





























