
श्री भैरव अष्टमी पर भक्त हुए भाव विभोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित भैरों मंदिर में भैरों बाबा का जन्म दिन श्री भैरव अष्टमी पर्व धूमधाम से बाबा के भक्तों ने मनाई और मंदिर पर विशेष रोशनी की गई।
यह आयोजन ठठेरा समाज की ओरर से श्री भैरों बाबा क्षत्रिय कांस्यकार ठठेरान मंदिर समिति की अगुवाई में किया गया। बुधवार की सायं ज्योति प्रचंड के बाद संकीर्तन का आयोजन किया गया औऱ बाबा को 56 भोग लगाया गया। भजन गायकों ने भैरों बाबा का गुणगान किया और भक्तों ने नृत्य किया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौलाना के विधायक धर्मेश तोमर ने बाबा के दरबार में पहुंचकर शीश झुकाया और मंगल कामना की। समिति के प्रधान राजीव वर्मा, महामंत्री विनोद वर्मा तथा कोषाध्यक्ष राम अवतार वर्मा ने सभी भक्तों का स्वागत किया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























