
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर अच्छेजा पुल पर स्थित बालाजी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी पाने के लिए हापुड़ के साथ-साथ पिलखुवा, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों से भी भक्त पहुंचे जिन्होंने अपनी आस्था का परिचय दिया और प्रसाद ग्रहण किया।

शनिवार को अच्छेजा पुल पर स्थित श्री बालाजी धाम में भक्तों ने बालाजी महाराज को भोग लगाया और सभी देवी-देवताओं के दर्शन किए। बालाजी महाराज, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार के साथ-साथ श्री राम दरबार, शिव परिवार के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण कर अपनी आस्था का परिचय दिया। महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी ने प्रसादी पाई जिसमें सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























