
पिठोरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिठोरी अमावस्या के दिन गंगा स्नान को अत्यनंत शुभ मान जाता है। श्रद्धालुओं ने पिठोरी अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना, तर्पण, दान आदि किया।
बृजघाट गंगा तट पर शनिवार को पिठोरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गरीबों को दान दिया और पुण्य कमाया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान से बड़ी तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट तथा पूठ घाट पर पिठोरी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी, फल आदि मां गंगा को अर्पित कर मां से आशीर्वाद मांगा।
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और वस्त्र आदि वितरित किए।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























