हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के आगे पुलिस-प्रशासन के सारे इंतजाम धरे रह गए और श्रद्धालुओं को जाम का मुकाबला करना पड़ा।
बृजघाट गंगातट पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा व राजस्थान से बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का रविवार की अपराह्न से ही पहुंचना शुरु हो गया जो सोमवार को भी जारी रहा। इतवार की मध्य रात्रि के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरु कर दिया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद वस्त्र आदि दान किए और गरीबों को भोजन कराया।
मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद दान करने तथा निर्धनों को भोजन कराने से पुण्य का लाभ मिलता है। पुलिस की बैरीकेट व्यवस्था ठीक न होने से कार चालकों को भारी परेशनी का सामना करना पडञ और यात्रियों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























