
जगन्नाथ प्रभात फेरी में झूमे भक्तजन
हापुड, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की संजय विहार कालोनी में शनिवार की भोर में भक्ति का ऐसा रंग वर्षा कि भक्तिजन भाव विभोर हो उठे और नृत्य करने लगे। यह सुनहरी पलथा भगवान श्री जगन्नाथ क – प्रभात फेरी का संजय विहार कालोनी में कदम रखने का । भगवान श्री जगन्नाथ प्रभात फेरी शनिवार को कुष्ठ आश्रम के शिव मंदिर से शुरू हुई। राधा-राधा के गुणगान के स्वर जैसे ही लोगों के कानों में पड़े तो संजय विहार कालोनी के लोग घरों से बाहर आ गए और प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा कर जय जगन्नाथ का उद्घोष करने लगे।
धार्मिक संस्था श्री रमण बिहारी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में शीतल ठंडाई का वितरण किया गया और समिति के नीटू भसीन की अगुवाई में समिति की ओर से प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्री राधा कृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया और भजन संकीर्तन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में महिपाल सिंह, मोहित त्यागी, पवन वर्मा, अशोक तोमर, रमेश पान वाले, संजय कुमार, दिनेश बावला, सनी अरोरा सतीश कुमार गोलू भसीन कपिल भसीन दिनेश पाहवा आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड़ हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867


































