हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा में स्थित इस्कॉन टेंपल को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है. मंदिर में भगवान को विशेष पोशाक पहनाई गई है और विशेष भोग लगाया गया है. इस्कॉन टेंपल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है जहां भगवान की झलक पाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. हरे कृष्ण के उद्घोष से माहौल भक्ति मय हो गया.























