
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों ने गढ़ मेले में त्रयोदशी को आयोजित माँ गंगा जी की आरती में भाग लिया तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हापुड़ स्थित प्रधान कार्यालय पर भगवान श्री सत्यनारायण पूजन कथा किया। गंगा आरती के बाद श्रद्धालुओं को सन्देश देते हुए महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशीवाले ने कहा कि कार्तिक गंगा स्नान के दिनों में विशेष रूप से कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ पूर्ण सात्विक रहना चाहिए, शराब आदि नशा, मांसाहार से दूर रहते हुए पूर्ण स्वच्छता के साथ पूर्वजों के मोक्ष एवं आशीर्वाद प्राप्त हेतु दीपदान अवश्य करें, गंगा जी को हमेशा स्वच्छ रखें उन्होंने मेला के अच्छे प्रबंधन व पुलिस व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर एवं मेला प्रभारी नीरज कुमार की प्रशंसा करते हुए श्रद्धालुओं के सुविधाध्यान के लिए धन्यवाद किया और भव्य आयोजन बताया। सत्यनारायण कथा में मुख्य यजमान के रूप में पंडित के0 सी0 पाण्डेय एवं महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने 5 नवम्बर बुधवार को सायंकाल में पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले एवं अमर प्रकाश पाण्डेय के आचार्यवत्व में भगवान श्री सत्यनारायण का विधिवत पूजन पूर्ण श्रद्धा से करने के बाद कथा सुना उपरांत पूजन कथा की महिमा बताते हुए पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि कलयुग में ईश्वर कृपा प्राप्ति तथा मनोकामना पूर्ति के लिए श्री सत्यनारायण व्रतकथा पूजन सबसे सरल साधन है श्री सत्यनारायण कथा पूजन करने से निर्धन धनी, संतानहीन संतानयुक्त, बीमार स्वस्थ तथा बंदी भी जेल से छूट जाता है पाप के प्रायश्चित के लिए इससे सरल दूसरा पूजन नहीं है। इस अवसर पर महासभा संरक्षक आदरणीय डॉ0 वासुदेव शर्मा, पंडित अमरजीत पाण्डेय, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, परामर्श मंडल विद्वान पंडित आदित्य भारद्वाज, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, मिडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी एवं एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, सह संगठन मंत्री पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य विद्वान पंडित उमेश शर्मा, पंडित विनीत वाजपेयी, पंडित राहुल तिवारी, पंडित जय भगवान गौतम, सुमित शर्मा, दीपक अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, पंडित दीपक शुक्ला जी, पंडित सुधाकर अवस्थी, उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, सीमा शर्मा, आशा शर्मा, सौरव शर्मा, चित्रा कौशिक, मुरली पंडित, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पारिवारिक बन्धुजन, शुभचिंतक उपस्थित रहे।




























