हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में बुधवार को राधेश्याम मित्र मंडल द्वारा बाबा श्री खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा और विशाल संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम को छप्पन भोग भी लगाया गया जिससमें श्रद्धालुओं ने पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के लोग भी इस दौरान शामिल हुए जिन्होंने अपनी आस्था का अटूट परिचय दिया।
राधे श्याम मित्र मंडल द्वारा बुधवार को दूसरी विशाल निशान यात्रा और विशाल संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह विशाल यात्रा होली चौक, शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मन बाज़ार, डिपो रोड, अम्बेडकर रोड से होते हुए शिव मंदिर पर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। निशान यात्रा में श्रद्धालुओं ने बाबा के निशान के साथ भाग लिया और भजनों पर गाते हुए श्रद्धालु इस अवसर पर जमकर झूमे।बाबा के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं शाम को बाबा को छप्पन भोग लगाया गया और विशाल संकीर्तन का आयोजन किया गया जहां बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया गया।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093































